जबलपुर:गोहलपुर निवासी एक नवविवाहिता को शादी के बाद से ससुराल पक्ष कम दहेज मिलने का ताना मारकर फोरव्हीलर, नगदी की डिमांड करने लगा जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पति अपने भाईयों और साथियों के साथ पीडि़ता के मायके पहुंचा और पिस्टल चमकाते हुए धमकाया, तालक का दबाव बनाया। पीडि़ता थाने पहुंची जहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह उसने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
तूबा पति जावेद अहमद उर्फ राजा निवासी गोहलपुर ने बताया कि उसका निकाह 1 मार्च 2024 को हुआ था। माता-पिता ने टूव्हीलर वाहन, जेवरात समेत गृहस्थी का सामान दहेज में दिया था । पति रजा चौक, मक्का नगर, गली नंबर 1 में किराये के मकान में रहने लगा, इसके चलते 1-2 माह तक सब कुछ सही रहा, उसके बाद पति एवं सास फातमा, ससुर शाहिद अहमद, बड़ी सास फिज्जो, पति जावेद, ननद अफरीन दहेज मिलने का ताना मार प्रताडि़त करने लगे।
फोर व्हीलर एवं नगद 50 हजार रूपए की डिमांग करने लगे। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया । इसके बाद वह अपनी मां के साथ जनता कॉलोनी पंचवटी स्कूल के पीछे गोहलपुर में रहने लगी। 30 अगस्त 26 को पति, उसके साथ देवर साकिर अहमद, जाकिर, राजिक एवं अन्य 2-3 लोग हथियार एवं पिस्टल हाथ में लेकर घर में आये और मारपीट करने लगे ओर तलाक देने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद धमकाते हुए चले गए। गोहलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई।
