केके आर ने किया बैंगनी और चमकीले सुनहरे डिजाइन वाली जर्सी का अनावरण

कोलकाता, 14 मार्च, (वार्ता) तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले लाइंस ऑफ लीगेसी ‘विरासत की लकीर’ की थीम पर डिजाइन की गई नई जर्सी का अनावरण किया है।

इस डिजाइन के केंद्र में वे निर्णायक पल हैं जिन्होंने पिछले कुछ सालों में केकेआर के सफर को आकार दिया है। 2008 की उस यादगार शुरुआती रात से लेकर, जब ब्रेंडन मैकुलम ने नाबाद 158 रन बनाए थे और रिंकू सिंह के आखिरी ओवर में लगाए गए पांच छक्कों तक, केकेआर ने ऐसे कई पल दिए हैं जो आईपीएल के इतिहास का हिस्सा बन गए हैं।

जर्सी के अनावरण पर वेंकी मैसूर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने कहा, “लाइंस ऑफ लीगेसी केकेआर के गौरवशाली इतिहास के सार को समेटे हुए है और पिछले कुछ सालों में टीम के सफर का जश्न मनाती है। हर लकीर शानदार प्रदर्शन के एक अहम पल को दर्शाती है, जो उस ऊर्जा और भावना को दिखाती है जो मिलकर हमारी पहचान बनाती है। हमें इस विरासत पर गर्व है जिसे हमने बनाया है और हम इसे आने वाले सीजन में भी आगे ले जाना चाहते हैं, साथ ही अपने प्रशंसकों के लिए और भी यादगार पल बनाना चाहते हैं।”

 

 

Next Post

पंचतत्व से प्रेरित कला, वास्तुकला और डिजाइन की अनोखी प्रदर्शनी

Sat Mar 14 , 2026
नई दिल्ली। गैलरी कोलकाता, नई दिल्ली में मेघना अग्रवाला के सहयोग से पंच-तत्व: मटेरियल मैटर्स शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई है। कलाकार अंकों मित्रा द्वारा क्यूरेट और डिजाइन की गई यह प्रदर्शनी गैलरी के नई दिल्ली स्थित नए स्पेस की पहली प्रस्तुति है। इसमें कलाकारों, वास्तुकारों और […]

You May Like

मनोरंजन