काम दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी

दतिया। यहाँ काम दिलाने के बहाने एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय महिला ने बताया कि वह आर्थिक परेशानी के चलते काम की तलाश कर रही थी। उसके परिचित ने उसे नया फिल्टर के पास रहने वाले प्रहलाद यादव के घर काम करने की बात कही थी। महिला के अनुसार, वह वहां खाना बनाने जाती थी। महिला का आरोप है कि प्रहलाद ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बारे में किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला ने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद आज सोमवार को वह परिचित के साथ कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है।

Next Post

पोल से टकराई कार, कार पर गिरा बिजली का पोल, मक्सी के औद्योगिक क्षेत्र के फेस -2 में ग्राम बरांडवा निवासी महिला की मौत, दो महिलाएं घायल

Mon Aug 24 , 2026
मक्सी, औद्योगिक क्षेत्र मक्सी के दूसरे फेस स्थित पवन चक्की प्लांट के समीप सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। एक वाहन के बिजली के पोल से टकराने के बाद पोल वाहन के ऊपर जा गिरा। रास्ते से झरनेश्वर मंदिर जा रही तीन महिलाओं में से एक महिला इस हादसे […]

You May Like