पोल से टकराई कार, कार पर गिरा बिजली का पोल, मक्सी के औद्योगिक क्षेत्र के फेस -2 में ग्राम बरांडवा निवासी महिला की मौत, दो महिलाएं घायल

मक्सी, औद्योगिक क्षेत्र मक्सी के दूसरे फेस स्थित पवन चक्की प्लांट के समीप सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। एक वाहन के बिजली के पोल से टकराने के बाद पोल वाहन के ऊपर जा गिरा। रास्ते से झरनेश्वर मंदिर जा रही तीन महिलाओं में से एक महिला इस हादसे का शिकार हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में श्यामूबाई पति ईश्वरलाल मालवीय (60), निवासी बरंडवा की मौके पर मौत हो गई। वहीं राधाबाई पति बाबूलाल (65), निवासी बरंडवा तथा कलाबाई पति सीताराम मालवीय (50), निवासी बरांडवा घायल हुई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं झरनेश्वर महादेव मंदिर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक काले रंग का वाहन बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे पोल महिलाओं के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वाहन के नंबर सहित अन्य जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Next Post

घपला: 1600 निवेशक से 42 करोड़ हड़पे, सीआईडी के पास पहुंची 11 केस डायरियां

Mon Aug 24 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश के चार जिलों अशोकनगर, टीकमगढ़, दमोह, विदिशा से सोसायटी बनाकर निवेशकों से धोखाधड़ी करके जमा राशि हड़पने के घोटाले से जुड़ी कुल 11 केस डायरियां सीआईडी जबलपुर को विवेचना के लिए मिली है। सूत्रों के अशोकनगर से 3, टीकमगढ़ से 5, दमोह से 1, विदिशा से 2 की […]

You May Like