180 गांजे के पौधे जप्त किये, कपास की फसल में बोया था गांजा 

मंडलेश्वर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना मंडलेश्वर की टीम ने ग्राम भकलाय के परसराम पिता रघुराम डावर के खेत में कपास की फसल के बीच में लगे 180 गांजे के पौधे जप्त किये इनका वजन 113 किलो और कीमत पांच लाख पैसठ हजार बताई गई।आरोपी को खेत से ही गिरफ्तार किया गया।अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रवीण निकुम, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण बड़ोदिया एवं रमेश वास्कले ,प्रधान आरक्षक दिनेश रोमडे ,धर्मराज, अमित पाल, अभिषेक,आशीष ,कुंदन, राकेश,धर्मेन्द्र, संजय, एवं राजकुमार दुबे शामिल रहे।आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एन डी पी एस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Next Post

48 दीपों से हुई भक्तामर दीप महाअर्चना में उतारी भगवान की आरती

Tue Nov 4 , 2025
ग्वालियर। अष्टानिका पर्व पर उपनगर मुरार स्थित जैन धर्मशाला में भव्य धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है। यहां चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में सैकड़ों श्रद्धालुओ ने आज मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति एवं आस्थाभाव में डूबकर सिद्ध भगवान की आराधना की। विधान में सुसज्जित किए गए आकर्षक मांडना पर सुबह […]

You May Like