ग्वालियर: ग्वालियर फार्मा मैनेजर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन आज ग्वालियर के होटल शुगर पाम में हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ चिकित्सक विनोद जैन ने अपने उद्बोधन में काम के साथ स्वास्थ्य पर भी फोकस करने की सलाह दी, भारत की दवा कंपनियों के 100 से अधिक मैनेजर्स ने अधिवेशन में शिरकत की, अधिवेशन का संचालन राजीव दुबे ने किया।
ग्वालियर फार्मा मैनेजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह तोमर, सचिव अजय चौहान, ट्रेजरार आदित्य सिंह, फाउंडर सदस्य इंद्रदेव सिंह कुशवाह, रमेश घोड़के, मनोज श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि डॉक्टर विनोद जैन का स्वागत किया, कार्यक्रम में सदस्यों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी
