16 से 18 जनवरी तक पिकल बॉल प्रशिक्षण कैंप, ऑल इंडिया के मुख्य कोच देंगे प्रशिक्षण

नर्मदापुरम। पिकल बॉल संगठन द्वारा 16, 17 एवं 18 जनवरी को एलजी कॉलोनी स्थित पिकल बॉल ग्राउंड पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में ऑल इंडिया पिकल बॉल संगठन के मुख्य कोच भूपेंद्र पोल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। आयोजन को लेकर एलजी कॉलोनी पिकल बॉल ग्राउंड पर एक बैठक भी संपन्न हुई।

पिकल बॉल संगठन के अध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह जग्गी ने बताया कि कैंप में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। भाग लेने वाले बच्चों को संगठन की ओर से पैडल और बॉल उपलब्ध कराई जाएगी। कैंप का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसकी शुल्क राशि 300 रुपये निर्धारित की गई है।

संगठन के संरक्षक दिनेश जी ने बताया कि यह कैंप खिलाड़ियों को पिकल बॉल खेल के प्रति जागरूक करने और नए प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष गोल्डी मोर, सरिया विपिन चांडक, विकास जुनेजा, अंशु मिश्रा, सचिव अजय दवे, सह-सचिव हिमांशु सोनी, तरुण राय चंदानी एवं कोषाध्यक्ष वरुण जजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Next Post

पांच दिन के अल्टीमेटम के साए में आज परिषद सम्मेलन, गौमांस-स्लॉटर हाउस पर घिरेगा निगम प्रशासन

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल। गौमांस जब्ती और मॉडर्न स्लॉटर हाउस विवाद पर हिंदू संगठनों के पांच दिन में कार्रवाई के अल्टीमेटम के बीच नगर निगम की परिषद का साधारण सम्मेलन आज मंगलवार को होने जा रहा है। एक ओर सड़कों पर उग्र प्रदर्शन और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है, […]

You May Like