भिंड:मिहोना नगर के समीप इमलाहा गाँव में श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा में भक्तों का भारी जन सेलाब उमड़ पड़ा। मिहोना नगर से महज 2.05 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इमलाहा गाँव के हनुमान जी मंदिर प्रांगड़ में कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। मिहोना नगर के एतिहासिक सूर्य मंदिर बालाजी मंदिर से जल भर कर श्री मद् भागवत कथा की कलश यात्रा शुरू हुई।
कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ दिखी। कलश यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए इमलाहा गाँव के लिए पैदल निकाली गई जहाँ जगह जगह ग्रामीणों द्वारा यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई, कहीं शीतल पेय जल तो कहीं कोल्डड्रिंक व शरबत पिलाया गया। कथा प्रवक्ता श्री रवि महाराज के मुखारबिंद द्वारा कथा का शुभारम्भ हुआ। इस दोरान समाजसेवी गणमान्यजन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग साथ साथ चले ।
