पीएम के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का फैसला

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर संभागीय कार्यालय रानीताल, जबलपुर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं जनसंपर्क अभियानों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जबलपुर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े , जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गौंटिया , जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल एवं जनपद अध्यक्ष चंद्रकिरण गोस्वामी ,सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। इस बैठक में राजेश दाहिया, रूपेश पटेल, आशीष पटेल,अनुपम सराफ, पुष्पराज बघेल, कृष्ण शेखर सिंह, ओम दुबे, अल्का गर्ग, नीता जैन, शैलेंद्र सिंह, अंकुर जैन, राकेश पटेल, ओमनारायण दुबे, अतुल दुबे ,समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे।

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही: दमोह-पन्ना CMHO और सागर संभाग के सभी BMO को नोटिस 

Mon Jun 1 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सभी जिलों में रोगी कल्याण समितियों की बैठकें सतत रूप से करने के निर्देश दिए है। रोगी कल्याण समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन भी जमीनी स्तर पर होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की बैठक में […]

You May Like