सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में फायर ब्रिगेड की मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाए आपात सुरक्षा के तरीके

भोपाल। सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा आग से बचाव और आपातकालीन सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव उपायों और अग्निशामक उपकरणों के उपयोग की जानकारी देना था।

फायर ब्रिगेड भोपाल की टीम ने श्री एसएन शर्मा के निर्देशन में आग की संभावित परिस्थितियों से निपटने के तरीके, फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन और सुरक्षा नियमों का प्रदर्शन किया। टीम ने छात्रों को संकट के समय धैर्य बनाए रखने और निर्धारित निकासी मार्गों का पालन करने की सीख दी।

प्रधानाचार्या सिस्टर मारिया जगताप ने कहा कि ऐसे अभ्यास सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। स्कूल ने भविष्य में भी नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण जारी रखने की बात कही।

 

Next Post

दुकानों के नवीनीकरण में देरी पर बीडीए को आंदोलन की चेतावनी

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल।असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस तथा जिला कांग्रेस कमेटी ने भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक अनियमितताओं और स्वावलंबन योजना के तहत आवंटित दुकानों के दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संगठन ने आरोप लगाया कि दुकानों के नवीनीकरण और किरायानामा प्रक्रिया में […]

You May Like