भोपाल। मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यक्रम शाखा के निज सचिव अशोक कुमार जोशी को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। इस अवसर पर जोशी को स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान किए गए।
अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय टी इलैया राजा, आलोक कुमार सिंह और चंद्रशेखर वालिंबे, आई जी राजेश हिंगणकर,पुलिस अधीक्षक समीर यादव,संयुक्त संचालक जनसंपर्क अशोक मनवानी,सहायक संचालक श्री संदीप कपूर सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी विदाई समारोह में उपस्थित थे। जोशी के सेवाकाल की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
