कांग्रेस भवन पर जुटे मंडलम अध्यक्ष, लिया सड़क से सदन तक संघर्ष का संकल्प

ग्वालियर। मंडलम अध्यक्ष संगठन की रीढ़ साबित होंगे। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा करना और लोकतंत्र को मजबूत करना है। आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति से आमजन परेशान है। ऐसे समय में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेगा।

यह बात कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों का कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुये शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कही।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास और रोजगार के नाम पर जनता को केवल वादों और विज्ञापनों का जाल दिया है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान अपनी उपज का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, व्यापारियों पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और आम नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है। कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। भाजपा सरकार की विफलताओं और जनविरोधी निर्णयों को जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस के पक्ष में मजबूत जनमत तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदौरिया, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, राजेश तोमर, श्रीमती लक्ष्मी माथुर, श्रीमती रेखा, महेश धनोलिया, अंसार खान, कुलदीप व्यास, हरि जाटव, मनीष शर्मा, डॉ. एन.के. सिसोदिया, गिर्राज चंदोरिया आदि उपस्थित थे।

Next Post

ग्वालियर जिले में बिना अनुमति रैली-जुलूस पर प्रतिबंध

Wed Jun 24 , 2026
ग्वालियर। आगामी धार्मिक त्यौहारों, सामाजिक एवं शासकीय व राजनैतिक कार्यक्रमों के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी दो माह […]

You May Like