कलेक्टर का आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई 

रतलाम। जिला दंडाधिकारी द्वारा स्कूलों के लिए जारी आदेश का शत प्रतिशत पालन शिक्षा विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें।

उक्त निर्देश कलेक्टर राजेश बाथम ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा की बैठक में दिए।

कलेक्टर बाथम द्वारा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत विगत दिनों जिले में जारी किए गए निर्देशों का पालन करवाए। स्कूल प्राचार्य अथवा स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को दुकान विशेष या निर्धारित स्थान से पाठ्यपुस्तक तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री कार्य करने हेतु अप्रत्यक्ष रूप से बाध्य नहीं करें। जिले के सभी निजी स्कूलों में संचालित कक्षाओं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम की पुस्तकों की सूची विद्यालयों के सूचना पटल पर तथा स्कूल वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

Next Post

परीक्षा में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित

Tue Mar 18 , 2025
सागर. संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने सागर विकासखंड के तीन शिक्षक शासकीय उ.मा.वि. सानौधा के प्राचार्य राकेश कुमार जैन, शा.उ.मा.वि. गिरवर के रघुवीर सिंह रैदास एवं शा.उ.मा.वि. मुहली के योगेश शांडिल्य को नियम विरुद्ध कार्य करने, कार्याे में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता तथा परीक्षा में सहयोग न करने पर […]

You May Like