
सागर. संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने सागर विकासखंड के तीन शिक्षक शासकीय उ.मा.वि. सानौधा के प्राचार्य राकेश कुमार जैन, शा.उ.मा.वि. गिरवर के रघुवीर सिंह रैदास एवं शा.उ.मा.वि. मुहली के योगेश शांडिल्य को नियम विरुद्ध कार्य करने, कार्याे में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता तथा परीक्षा में सहयोग न करने पर निलंबित किया।
रैदास पर पुत्री के कक्षा 10वीं परीक्षा में सम्मिलित होने की सूचना छिपाने, शांडिल्य ने समन्वय संस्था में उपस्थित होकर नियुक्ति आदेश लेने से इंकार किया।
इसी प्रकार राकेश कुमार जैन, न तो समन्वय संस्था में उपस्थित हुए और न ही मोबाइल रिसीव किया। जिस वजह से उन्हें निलंबित किया गया।
