एनएचआईडीसीएल अधिकारी से करोड़ों रुपये बरामद

नयी दिल्ली,17 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार एनएचआईडीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी से 2.62 करोड़ रुपये सहित कई करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद होने की घोषणा की है।

एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक मैसनम रितेन कुमार सिंह को बुधवार को एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि के साथ कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद गुवाहाटी, गाजियाबाद और इंफाल स्थित परिसरों की तलाशी में बेतहाशा संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले। इन संपत्तियों में 20 अपार्टमेंट, कई आवासीय भूखंड, दिल्ली-एनसीआर में एक प्रीमियम कार्यालय और बेंगलुरु तथा गुवाहाटी में संपत्तियां शामिल हैं।

सीबीआई ने उसके यहां से छह महंगी लग्जरी गाड़ियों, लग्जरी घड़ियों और एक चांदी की सिल्लियों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किये।

सीबीआई ने पाया कि लोकसेवक और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर अधिकांश संपत्तियों का मूल्यांकन काफी कम किया गया है और वर्तमान में उनका सत्यापन चल रहा है।

इस रिश्वत काे लेने का उद्देश्य असम में एक राजमार्ग परियोजना के लिए समय सीमा में अनुकूल विस्तार और पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त करना था। विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।

Next Post

जीएसटी रिफॉर्म जनता, व्यवसाय और युवाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात

Fri Oct 17 , 2025
मंदसौर। भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सुवासरा एवं गरोठ विधानसभा में सम्मेलन संपन्न हुए। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, विधायक हरदीप सिंह डंग और चन्द्रसिंह सिसोदिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी […]

You May Like