MP Weather Alert: 20 जिलों में अगले चार दिन तेज बारिश के आसार

भोपाल: प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, सीहोर, सागर समेत 20 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, ट्रफ लाइन और चक्रवाती प्रणाली के प्रभाव से अगले चार दिनों तक कई इलाकों में तेज़ बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ जिलों में आगामी 24 घंटों में 4.5 इंच तक वर्षा हो सकती है।

बारिश का सिलसिला पहले ही शुरू हो चुका है।छिंदवाड़ा में बीते 9 घंटों में 2.1 इंच और गुना में 1.8 इंच बारिश दर्ज की गई है।अब तक प्रदेश में औसतन 21.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत से 53 प्रतिशत अधिक है।

Next Post

घटनास्थल पर पूजन: अब हाईकोर्ट में पेश करेंगे जमानत रद्द की याचिका

Fri Jul 25 , 2025
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. गुरुवार को राजा के भाई विपिन रघुवंशी घटना स्थल सोहरा पहुंचे, जहां उनके भाई की हत्या हुई थी. विपिन ने यहां पूजन-अर्चन कर राजा की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने घटनास्थल की तस्वीरें […]

You May Like