पटवारी सुनील सोनी को किया गया निलंबित

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला कलेक्टर संदीप जी आर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रकारणों को लंबित रखने, समय सीमा में कार्य न करने एवं हल्का में समय से उपस्थित न होने पर पटवारी सुनील सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।बता दें कि कलेक्टर द्वारा प्रशासन के बेहतर संचालन एवं प्रशासन तक आमजन की सुलभ पहुंच हेतु आपका प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया हैं जिसके तहत विकासखंड स्तर पर जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में जनसुनवाई शिविर केसली कलेक्टर संदीप जी आर के समक्ष ग्राम ढेंचुआ के कृषकों द्वारा पट्टे में प्राप्त भूमि के नक्शा तरमीम, सीमांकन, कब्जों के संबंध में शिकायतें एवं पटवारी हल्के में समय से उपस्थित न होने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में संबंधित पटवारी सुनील सोनी द्वारा समक्ष में संतोषजनक जबाव प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर पटवारी सुनील सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Next Post

बैढ़न-नवजीवन बिहार की सड़क दो महीने से विवादों में अटकी

Thu Jan 8 , 2026
सिंगरौली। माजन मोड़ से लेकर नवजीवन बिहार तक शहर की मॉडल सड़क के जगह-जगह कचूमर निकल आये हैं। दो महीने से सड़क मरम्मत के लिए फाईल टेेंडर के अभाव में इधर से उधर नपानि के टेबिलों पर चक्कर लगा रही है। सड़क का मरम्मत कार्य कब होगा, इसका जवाब मेयर-अध्यक्ष […]

You May Like