सीहोर। कोतवाली पुलिस ने चार तथाकथित पत्रकारों को मेडिकल स्टोर संचालकों से धमकाकर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. आरोपियों में अमित ठाकुर, प्रकाश दुबे, संजना मीना और शिवानी यादव शामिल हैं, जो रायसेन और मंडीदीप के रहने वाले बताए गए हैं. यह गैंग प्रेस और पुलिस के लोगो लगी कार में मेडिकल स्टोरों पर जाकर एबार्सन किट मांगता, फिर खुद को पत्रकार बताकर वीडियो बनाते हुए ड्रग इंस्पेक्टर से शिकायत की धमकी देकर रुपए ऐंठता था. दवा विक्रेता संघ की मदद से चारों को पकड़ा गया.पुलिस ने कार, मोबाइल और वसूले गए रुपए जब्त कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. गैंग के खिलाफ रेहटी समेत अन्य थानों में भी प्रकरण दर्ज हैं.
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर संचालकों से कर रहे थे वसूली
