सीहोर।राजपूत युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना एकीकृत राजपूत युवा संगठन में वरिष्ठ समाजसेवी किरण सिंह राजपूत को महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष सहेंन्द्र सिंह दिखित की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना द्वारा श्रीमती किरण सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है. रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जीएस ठाकुर की सुपुत्री किरण शुरू से ही समाजहित में लगातार सक्रिय रही हैं. समय- समय पर उनके द्वारा अनेक सामाजिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जाकर समाज में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया गया है. उनकी इस उपलब्धि पर जिले सहित आसपास के अनेक जिलों के राजपूत समाज एवं करणी सेना सदस्यों आदि ने बधाई दी है. इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह राजपूत ने करणी सेना के वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके मार्गदर्शन में समाज के हित में सदैव प्रयासरत रहेंगी.
