चीन में कुनमिंग में हुई ट्रेन दुर्घटना की जांच के लिए संयुक्त समिति रवाना

बीजिंग, 28 नवंबर (वार्ता) चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग में एक ट्रेन के परीक्षण के दौरान रखरखाव और मरम्मत कार्य कर रहे कर्मियों से टकरा जाने की घटना की जांच ‘स्टेट काउंसिल वर्क सेफ्टी कमेटी’ की निगरानी में की जाएगी। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि स्टेट काउंसिल वर्क सेफ्टी कमेटी, राष्ट्रीय रेलवे प्रशासन और चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों को मिलाकर एक संयुक्त कार्य समूह को

आपातकालीन प्रतिक्रिया और जांच प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। गौरतलब है कि यह टक्कर गुरुवार तड़के कुनमिंग के लुओयांगज़ेन स्टेशन पर हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। मंत्रालय ने टक्कर के कारणों की गहन जांच और पुनरावृत्ति से बचने के लिए मजबूत निवारक उपायों को लागू करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।भारत.श्रवण

Next Post

श्वेता त्रिपाठी अपने पहले हॉरर फ़िल्म ‘नावा’ का निर्माण करेंगी

Fri Nov 28 , 2025
मुंबई, 28 नवंबर (वार्ता) अभिनेत्री-निर्माता श्वेता त्रिपाठी अपने बैनर बैंडरफुल फ़िल्म्स के तहत अपनी पहली हॉरर फ़िल्म नावा का निर्माण कर रही हैं, जिसे कोवातांडा फ़िल्म्स इंडिया के साथ मिलकर बनाया जाएगा। फिल्म ‘नावा’ श्वेता त्रिपाठी का दूसरा प्रोडक्शन वेंचर है। इससे पहले वह तिलोत्तमा शोम अभिनीत क्वियर ड्रामा मुझे […]

You May Like