पुलिस की गोली से घायल छात्रों से मिले राहुल बोले- क्या इनके टूटे सपने लौटा सकती है सरकार

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पटना में पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से घायल छात्रों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनी और सरकार से पूछा कि इनके टूटे सपने लौटाये जा सकते हैं।श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर छात्रों से मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए कहा कि एक छात्र के पैर की हड्डी एके-47 की गोली से टूट गई। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का उसका सपना भी उसी के साथ चला गया। दो अन्य छात्र भी थे जिनके कंधों को गोली चीरती हुई निकल गई थी।

उन्होंने कहा कि ये अपराधी नहीं बल्कि गरीब घरों के वे बच्चे थे जो अपने परिवार के सपने लेकर पढ़ने निकले थे। किसी को अच्छी नौकरी चाहिए थी तो कोई घर के हालात बदलना चाहता था। ये छात्र सरकार से सिर्फ ‘शिक्षा, रोजगार और जवाबदेही’ की मांग कर रहे थे।

 

Next Post

रीवा में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर मांगा स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

Sun Sep 6 , 2026
रीवा, जिले की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर रीवा कमिश्नर कार्यालय के सामने कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की. इस दौरान आदिवासी वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रदेश मे स्वास्थ्य बदहाली की स्थिति निरंतर […]

You May Like