जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने करोंदानाला स्थित डेयरी नर्मदा अमृत फूड प्रा लिमिटेड में दबिश दी और यहां निर्मित दूध, पनीर, दही, घी के नमूने परीक्षण के लिए लिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि प्राप्त शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को ही छठवीं बटालियन के हॉस्टल का भी निरीक्षण किया तथा दाल, चावल, मसाले, पकी हुई दाल,कढ़ी वगैरह के 8 सैंपल जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण में खाद्य पदार्थों के लिये गए नमूने परीक्षण के लिये राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Next Post
सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें: सुषमा
Sat Jul 25 , 2026
चितरंगी : जपं चितरंगी अंतर्गत महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की सभापति सुषमा सिंह ने चितरंगी मुख्यालय स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती छात्रावास का भ्रमण कर छात्राओं से संवाद किया।इस दौरान उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी देते […]
