हनुमानताल-अधारताल में चाकूबाजी, दो घायल

जबलपुर‌: हनुमानताल- अधारताल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी हो गई जिसमें दो लोग घायल हुए।‌ अधारताल पुलिस ने बताया कि साहिल सोनी 18 वर्ष निवासी पटेल नगर महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात 10 बजे अपने दोस्त गुल्लू के साथ एक्टीवा से महाराजपुर गया था।‌ कमानिया गेट के पास गुल्लू का दोस्त बाबू मिला जो शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगे, उसने रूपये देने से मना किया तो चाकू से हमला कर गदेली में चोट पहुचा दी, गुल्लू ने बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

इसी प्रकार हनुमानताल थाने में रहीस कुरैशी 32 वर्ष निवासी मोतीनाला हनुमानतल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात को नाले के लैंटर के पास रहीस कुरैशी मिला और शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट की एवं चाकू से मिला कर सिर, गर्दन में चोट पहुंचा दी, उसके परिजन बचाने दौडे तो जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

घातक हथियार से होटल कर्मचारी पर हमला

Thu Sep 11 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत गोपाल सदन के पास बदमाशों ने घातक हथियार से एक होटल कर्मचारी पर हमला कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि दिनेश प्रधान 26 वर्ष निवासी गोपाल सदन कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कदम ट्री होटल में काम करता […]

You May Like