जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत गोपाल सदन के पास बदमाशों ने घातक हथियार से एक होटल कर्मचारी पर हमला कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि दिनेश प्रधान 26 वर्ष निवासी गोपाल सदन कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कदम ट्री होटल में काम करता है। बीती रात करीब 12.20 बजे होटल से छुट्टी के बाद अपने कमरे गोपाल सदन अपने साथी मोहित प्रधान, नीरज पटेल एवं विजय के साथ जा रहा था।
कदम ट्री होटल और गोपाल सदन के बीच रोड किनारे तीन चार लड़के खड़े मिले जिन्होंने उसे पास बुलाया, वह उनके पास गया तो सभी हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे और उनमें से एक लड़का अपने हाथ में लोहे का बकानुमा हथियार लिये था, दो तीन लड़को ने उस पकड़ लिये बकानुमा हथियार से हमला कर दाहिने हाथ की गदेली एवं दाहिने हाथ की कोहनी, दाहिने पैर के एड़ी के पास एवं दाहिने पैर की पिण्डली के पास चोट पहुंचा दी।
