खीमला पावर प्रोजेक्ट के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर

नीमच: समीपस्थ खीमला में निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट के पास आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मोटरसाइकिल से प्लांट में काम पर जा रहे तीन युवकों की बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में लक्ष्मण उर्फ लछु मीणा (35) पुत्र रामेश्वर मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद मीणा और अनिल मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने नीमच झालावाड़ रोड को अमरपुरा के पास जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही रामपुरा तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Next Post

ईडी ने 650 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले पर देशभर में की छापेमारी

Thu Sep 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 650 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में छापेमारी शुरू कर दी है। यह छापे अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित कई राज्यों में एक साथ चल रहे हैं। ईडी […]

You May Like