
मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के निर्देश पर जिले में डायरिया की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ विकासखंड के ग्राम लिम्बावास तथा गरोठ विकासखंड के ग्राम टकरावद एवं छायन में जल एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।
अभियान के तहत ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पेयजल की गुणवत्ता जांच, क्लोरीनेशन, जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को नल-जल योजनाओं के संचालन, रखरखाव एवं जलकर संग्रहण की जानकारी भी दी गई। इस दौरान विद्यालयी बच्चों ने रैली निकालकर स्वच्छ जल, जल संरक्षण और डायरिया से बचाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
