वाहन चेकिंग के दौरान ई-सिगरेट की खेप पकड़ी

इंदौर: पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप) की खेप पकड़ी है. पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा लिया. उसके पास से अलग अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट, मोबाइल और बाइक जब्त की गई है.विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में देर रात नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया.

पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके बैग से प्रतिबंधित आईगेट बी 40000 डिस्पोजेबल वेप के चार पैकेट मिले. पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 31 वर्षीय सुमित नंद निवासी रेत मंडी कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, इंदौर के रूप में हुई. पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 हजार रुपए कीमत की ई-सिगरेट, एक एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में उपयोग बाइक नम्बर एमपी 09 वीएन 0596 जब्त की है. आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.
जानकारी जुटा रहे
आरोपी यह ई-सिगरेट कहां से लेकर आया था और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं, उससे पूछताछ कर इसके स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.
– एसीपी विजय नगर, पराग सैनी

Next Post

पीछे से सेंध लगाकर शीतला ज्वैलर्स में लाखों की चोरी, चांदी के आभूषण व सामान ले उड़े बदमाश

Wed Aug 5 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर जिले के पिछोर कस्बे में चोरों ने एक ज्वैलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार में करीब तीन फीट का छेद कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार इंदरगढ़ […]

You May Like