
भोपाल। सशस्त्र सीमा बल अकादमी चंदूखेड़ी में मंगलवार को 17वें दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जिसमें 28 प्रशिक्षण की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट रहे सहायक कमांडेंट (चिकित्सक व पशु चिकित्सक) बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया. उससे पहले सभी को राष्ट्रीय ध्वज एवं सशस्त्र सीमा बल के ध्वज की उपस्थिति में भारतीय संविधान को साक्षी मानकर शपथ दिलाई गई. इस दीक्षांत समारोह में सहायक कमांडेंटों (चिकित्सक व पशु चिकित्सक) बैच के 14 सहायक कमांडेंट (चिकित्सक)- तथा 14 सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सक)- कुल 28 प्रशिक्षु अधिकारियों जिसमें 8 महिला अधिकारी भी शामिल है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल की अपर महानिदेशक व भारतीय पुलिस सेवा रेखा लोहानी, उपमहानिरीक्षक अजीत सिंह राठौड़, कार्यवाहक निदेशक उपमहानिरीक्षक बलराम सिंह जसवाल उपस्थित रहे.
