जल स्रोतों के पुनर्जीवन और अमृत-2.0 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए: निगमायुक्त

जबलपुर। विधानसभा प्रश्नों के उत्तर पूर्ण प्रामाणिकता के साथ समय-सीमा में प्रेषित किया जाए, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और अमृत-2.0 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। यह बातें निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा जल संरक्षण, नगरीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण को लेकरें समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने शासकीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन, विधानसभा सत्र के दृष्टिगत लंबित प्रश्नों के उत्तरों की तैयारी और जनहितैषी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

बैठक में जल संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैच द रेन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। वर्षा जल के संचयन के लिए सभी शासकीय भवनों में निर्धारित अवसंरचनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और शहरों के सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत उद्यान विकास कार्यों को बैठक में गति देने निर्देशित किया गया।

शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित जलापूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं की भी निगमायुक्त द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अमृत-2 के द्वितीय चरण के कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निगमायुक्त अहिरवार ने निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित तकनीकी अधिकारियों को दिए।

शिथिलता पाए जाने पर होगी कार्रवाई

समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज आम नागरिकों की शिकायतों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का निराकरण आवेदक की संतुष्टि के साथ होना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

स्वास्थ्य संस्थाओं में सर्पदंश की वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्ध सुनिश्चित हो: कलेक्टर

Mon Jul 6 , 2026
जबलपुर । कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कम वर्षा से फसलों पर पड़े प्रभाव की जानकारी संकलित करने के निर्देश कृषि अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने वर्षाकाल के दौरान जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सर्पदंश की वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी। कलेक्टर सिंह सोमवार को […]

You May Like