ग्राम मासोद में पुराना ट्यूबवेल सूखा, नया ट्यूबवेल खनन की मांग

भैंसदेही। ग्राम पंचायत राक्सी के ग्राम मासोद में पुराना ट्यूबवेल सूख गया है। जिससे पानी की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रह है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नया ट्यूबवेल खनन करने की मांग की है। ग्रामीण कृष्णा नावंगे, कमल, विमला, नेहा, मीरा, भगवंती, रचना ने बताया कि ग्राम पंचायत राक्सी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मासोद में पुराना ट्यूबवेल सूख गया है। जिससे पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ग्राम के आसपास में भी पानी उपलब्ध नहीं है। जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
इनका कहना
राक्सी ग्राम ट्यूबेल का जल का स्तर कम होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। नए बोर का प्रपोजल तैयार करके जिला कार्यालय को प्रेषित कर दिया है। कुछ ट्यूबवेल गांव के जिसमें पानी अच्छा है उन्हें जल्द ही अधिग्रहण कर पेयजल हेतु सुचारू रूप से चालू किया जाएगा।
अखिलेश बडोले एसडीओ पीएचई विभाग भैंसदेही

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्वालियर आयेंगे, दतिया व अशोकनगर में कार्यक्रम

Fri Apr 4 , 2025
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 4 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी दिन दतिया एवं अशोकनगर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वायुमार्ग द्वारा प्रात: 10.45 बजे दतिया हवाईपट्टी पर पहुँचेंगे। दतिया में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

You May Like