जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री को ‘ऑपरेशन सिंदूर ’ की जानकारी दी

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कतर के प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से टेलीफोन करके पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में की गई कार्रवाई की जानकारी दी ।

डॉ. जयशंकर ने‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा, “कतर के प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से बात करके अच्छा लगा। सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की।”

विगत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिसकी लश्कर-ए) तैय्यबा के संगठन दि रज़िस्टेंस फोर्स ने जिम्मेदारी ली थी। भारतीय सेनाओं ने बीती रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों पर सटीक, नपीतुली, गैर उकसावे वाली जिम्मेदाराना एवं समानुपातिक कार्रवाई की है जिसमें आतंकवादी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।

Next Post

नरवाई जलाने वाले सात किसानों पर 35 हजार का जुर्माना

Wed May 7 , 2025
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जवा तहसील में नरवाई जलाने वाले सात किसानों पर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जिले भर में कलेक्टर ने नरवाई जलाने में प्रतिबंध के आदेश दिए हैं, इस आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है. […]

You May Like