6.38 लाख का गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। खमरिया पुलिस और क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 किलो 766 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 6 लाख 38 हजार रुपये का जप्त किया गया है। गांजे की खेप उड़ीसा के संबलपुर से ट्रेन के जरिए लाई गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ ने बताया कि खमरिया थाना अंतर्गत क्राईम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की सुजुकी एक्सिस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 5832 पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। सामने पुलिस बल को तैनात देख दोनों आरोपी घबरा गए और स्कूटी को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर चारों तरफ से घेराबंदी की और दोनों युवकों को रोक लिया गया‌।

पूछताछ के दौरान स्कूटी चालक शिवम केशरवानी (32 )निवासी रानीताल लिंक रोड, गढ़ा फाटक, लार्डगंज और पीछे बैठे हर्षित केशरवानी (31) निवासी नारियल गली, नारियल मंडी, बड़ा फुहारा, लार्डगंज ने राज उगले। जब पुलिस ने पिट्ठू बैग और नीले रंग के अमेरिकन टूरिस्टर बैग की तलाशी ली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। बैग के भीतर कुल 7 पैकेट में 12 किलो 766 ग्राम भरा था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा उड़ीसा के संबलपुर में डीलरों से खरीदकर लाए थे। वे इसे ट्रेन के जरिए जबलपुर तक लेकर आए और अपनी स्कूटी से शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

Tue Aug 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 -20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे । उप राष्ट्रपति इस दौरान देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) का दौरा करने के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय की मंगलवार को जारी एक […]

You May Like