बोर्ड पैटर्न पर होगी 5 वीं और 8 वीं की वार्षिक परीक्षा

पांढुरना। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक की वार्षिक परीक्षा आगामी 20 फरवरी से 26 फरवरी तक होगी,बोर्ड पैटर्न की तर्ज पर कक्षा 5 वी एवं 8वी की वार्षिक परीक्षाओं की विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है,वहीं विद्यार्थी भी पूरी एकाग्रता के साथ पढाई में लगे हुए है।

मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह ही प्रदेश के अंतिम सीमा पर स्थित इस पांढुरना जिले में भी जहां एक और वार्षिक परीक्षाओं को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर विभाग सजग दिखाई दे रहा है,वहीं दूसरी और बच्चों ने भी टीव्ही के मनोरंजन वाले कार्यक्रमों तथा खेल कूद से तौबा कर पढ़ाई में लगे हुए है। कक्षा 12 वी के पहले अंग्रेजी विषय के साथ बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं बीते 10 फरवरी से प्रारंभ हो गई है,वहीं 13 फरवरी को कक्षा दसवीं की परीक्षा प्रारंभ होंगी।

इसी तरह बोर्ड पैटर्न पर ही कक्षा 5 वी एवं 8वी कक्षाओं की परीक्षा लेंने के राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा लिए जाने के निर्देश जारी किए है,कक्षा पांचवी एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा आगामी 20 फरवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी को ही समाप्त भी हो जाएंगी। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मोरेश्वर ब्रम्हें द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार क्षेत्र के कुल 8 जन शिक्षा केंद्र में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि कक्षा 5 वी में कुल 2412 तथा कक्षा 8 वी में 2313 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु व्यवस्था पूर्ण कर ली है ।

Next Post

मप्र में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के ससम्मान गायन का निर्णय, सीएम डॉ यादव ने एक्स पर किया ऐलान

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ससम्मान गायन को लागू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रगीत के सम्मान और नियमित गायन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री […]

You May Like