
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ससम्मान गायन को लागू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रगीत के सम्मान और नियमित गायन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि वंदे मातरम् के छह छंदों के गायन को लागू करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अभूतपूर्व पहल है, जो राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में राष्ट्रीय मूल्यों और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय को राष्ट्रगीत के सम्मान और युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
