राशिफल-पंचांग: 02 जुलाई 2026

पंचांग 02 जुलाई 2026:-

रा.मि. 11 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण द्वितीया गुरूवासरे दिन 7/57, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे दिन 8/43, वैधृति योगे दिन 4/33, कौलव करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 02 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा. व्यर्थ के वाद विवाद से मतभेद बढ़ेगा. वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में प्रगति होगी. राज्य सम्मान एवं प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. साहसिक पराक्रम बना रहेगा. वर्ष के अन्त में सामाजिक सक्रियता बनी रहेगी. मित्रों का सहयोग रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में प्रगति होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद एवं मतभेद हो सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान की प्राप्ति होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ का योग है. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अपने कार्यो को करने के प्रति समर्पित रहना होगा. सामाजिक सक्रियता बनी रहेगी. मित्रों का सहयोग रहेगा.

————————————————————-

आज का भविष्य- गुरूवार 02 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, विनोदी, चतुर, चंचल तथा स्वविवेकी होगा, इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी. ये शीघ्र ही किसी से भी मित्रता कर लेते हैं. माता पिता के प्रति इनका झुकाव रहेगा.

————————————————————-

मेष- जीवनसाथी के साथ मतभेद रह सकते हैं, प्रापर्टी संबंधी विवाद के समाधान की संभावना है. आजीविका के प्रयासों में उन्नति होगी, साहस बना रहेगा.

वृषभ- पारिवारिक अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहेंगे, जिससे परिजन नाराज हो सकते हैं. मित्रता आपके लिये हितकर रहेगी, यात्रा में यथेष्ठ सावधानी रखें.

मिथुन- कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता के आसार हैं, हाथ में लिया गया काम पूरा होगा. खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें, उदर विकार से कष्ट हो सकता है.

कर्क- सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नया उत्साह भर देगी, नये की शुरूआत हो सकती है, आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि का योग है, संयम रखकर कार्य करें.

सिंह- बेहतर भविष्य के लिये आपको कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अतिथि वृषभमन होगा, लाभ तथा यश प्राप्त होने का प्रबल योग है.

कन्या- खानपान में लापरवाही के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, नौकरी में तरक्की का योग है. संतान कार्यों में तथा लेखन सृजन के कार्यों में सफलता मिलेगी.

तुला- अधिकारियों से काम के संबंध में उचित आश्वासन मिलेगा, शीघ्रता में कोई निर्णय न लें. नवीन निर्माण कार्यों में उन्नति होगी, संयम से कार्य करना हितकर रहेगा.

वृश्चिक- आप दूसरों के सहयोग के लिये हमेशा तैयार रहेंगे, साहस, पराक्रम एवं कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा. सामाजिक कार्यों में रूचि रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी.

धनु- प्रस्तावित योजनाएं बाधित हो सकती है, सुनी बातों पर कोई निर्णय न लें. मित्रों एवं कुटुम्बियों के सहयोग से आर्थिक समस्या दूर होगी. सतर्कता रखें.

मकर- नए संपर्को में सावधानी बरतें, लोग विश्वास में लेकर धोखा दे सकते हैं. मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा, मनोरंजन, आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी.

कुम्भ- घरेलू उलझनें परेशान करेंगी, नकारात्मक सोच से बना बनाया काम बिगड़ सकता है. विशेष श्रम एवं प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी. संयम रखें.

मीन- आप रिश्तों को सहज रखने की कोशिश करेंगे, जिसका कुछ लोग अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. सोचे हुये कार्यों में सफलता प्रापत होगी.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

आषाढ कृष्ण द्वितीया को उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, जौ, गेहूं, चना, रूई कपास, चांदी, सोना के भाव में मंदी होगी. जीरा, धनियां के भाव पूर्ववत् रहेंगे. वायदा विचारा आज 11 बजकर 10 मिनिट से 20 मिनिट रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 3116 है.

————————————————————-

Next Post

विकसित भारत का रोड मैप

Thu Jul 2 , 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत सरकार के सचिवों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासन को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि शासन जटिल नियमों और प्रक्रियाओं का पर्याय नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन और कारोबार को सरल बनाने का माध्यम होना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि […]

You May Like