जबलपुर : कटंगी थाना अंतर्गत थाना अंतर्गत देवरी में सर्प दंश से पांच साल की मासूम की मौत हो गई। मामले में एम्बुलेंस चालान पर लापरवाही का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक प्रकाश ठाकुर गौंड़ 28 वर्ष निवासी देवरी की बेटी दीक्षा घर के अंदर तैयार हो रही थी तभी दीक्षा को पैर के पंजे में सर्प ने काट लिया जिससे दीक्षा गौंड़ ठाकुर 5 वर्ष की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद 108 एम्बुलेंस सेवा का लाभ समय पर नहीं मिल सका था। टायर खराब होने का बहाना बनाकर चालक चला गया था। करीब एक घंटे बाद दूसरी एम्बुलेंस की व्यवस्था हुई थी तब तक दीक्षा की मौत हो चुकी थी।
