
जबलपुर। शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। क्राइम ब्रांच व प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध सिलेंडरों का जखीरा बरामद किया है।
सूत्रों के मुताबिक अधारताल थाना अंतर्गत जगदम्बा कॉलोनी महाराजपुर निवासी प्रदीप साहू (55) द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण और बिक्री की सूचना क्राइम ब्रांच को मिली थी। इस पर क्राइम ब्रांच ने योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से भारत और इण्डेन कंपनी के कुल 46 सिलेंडर जब्त किए गए। बरामद सामग्री में 8 भरे हुए घरेलू सिलेंडर,32 खाली घरेलू सिलेंडर, 4 कमर्शियल सिलेंडर,
2 छोटे सिलेंडर शामिल हैं।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस, राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। आरोपी आखिर इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर कहाँ से और कैसे लाया और इस कालाबाजारी में कौन-कौन शामिल हैँ इसका पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई फिलहाल जारी है जिसके बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।
