चावल, चीनी, दालें नरम; गेहूं मजबूत; खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 03 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये, जबकि गेहूं में तेजी रही। चीनी और दालों पर भी दबाव रहा। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 16 रुपये टूटकर 3,808 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 10 रुपये महंगा हुआ और 2,863 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। आटे की कीमत भी सात रुपये बढ़ गयी। दाल-दलहनों में नरमी रही। तुअर दाल औसतन 110 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल 65 रुपये और उड़द दाल 51 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त में रही। चना दाल की कीमत 36 रुपये और मूंग दाल की 29 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल 194 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। वहीं, सूरजमुखी तेल 83 रुपये और पाम ऑयल 72 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। सरसों तेल में 61 रुपये और वनस्तपति में 57 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। सोया तेल 35 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया।
मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। वहीं, चीनी तीन रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

गिल कप्तान के तौर पर बरकरार, अय्यर, पंत और सिराज की वनडे टीम में वापसी

Sat Jan 3 , 2026
मुंबई, 03 जनवरी (वार्ता) स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर बरकरार रखा गया है जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और विकेटकीपर रिषभ पंत की शनिवार को घोषित भारतीय टीम में वापसी हुई हैं। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ आगामी […]

You May Like