मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्वालियर आयेंगे, दतिया व अशोकनगर में कार्यक्रम

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 4 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी दिन दतिया एवं अशोकनगर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वायुमार्ग द्वारा प्रात: 10.45 बजे दतिया हवाईपट्टी पर पहुँचेंगे।

दतिया में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीकॉप्टर द्वारा अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील के अंतर्गत आनंदपुर ट्रस्ट एरिया में पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहाँ से हैलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुँचेंगे। विमानतल से वायुयान द्वारा दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

भिंड हाउसिंग कॉलोनी की बिल्डिंग में आग पर 18 गाड़ी पानी से दो घंटे में पाया काबू

Fri Apr 4 , 2025
भिंड:शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित कान्हा होटल के पास एक तीन मंजिला कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। घटना को देखते हुए तत्काल मौके पर भिंड की दो गाड़ियां समेत, मेहगांव, रौन और […]

You May Like