सिंगरौली: एक अनियंत्रित बस सड़क किनारे बने बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई। हादसे में बस ने घर के सामने बैठी महिला को बेरहमी से कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तीन घटे बीतने के बाद भी गुस्सा आए परिजन अपनी कई मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार सरई थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क हादसा हुआ है। बाउंड्री वॉल के अंदर बैठी सावित्री जायसवाल उम्र 38 को बस ने कुचल दिया।
जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना में बस के अंदर सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई। दर्दनाक हादसे की जानकारी लगने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। बस को जप्त में लिया है। बस के अंदर बैठे 19-20 यात्री बच गए है। घाटना सरई थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार प्रिया बस सर्विस क्रमांक एमपी 66 पी 0167 की बस जिला मुख्यालय बैढ़न से सरई आ रही थी। रेलवे क्रॉसिंग से पहले बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। भारी संख्या में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। तब कहीं जाकर चार घंटे बाद समझाईस देकर मामले को शांत कराया गया।
अपराध रोकने वाली पुलिस का मानवीय चेहरा आज देखने को मिला। सुमित्रा जायसवाल की मौत के बाद सहायता राशि के लिए कोई आगे नही आ रहा था तब सरई थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए खुद अपने पास से पॉच हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की। वही सरई नगर परिषद ने पॉच हजार रूपये, इसके अलावा बस मालिक से 50 हजार एवं रेडक्रॉस सोसाइटी से 25 हजार रूपये देने की सहमती मिली है। जबकि संबल योजना के तहत चार लाख रूपये भी मिलेगा।
