राशिफल-पंचांग : 06 नवम्बर 2025

पंचांग 06 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 15 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा गुरूवासरे शाम 4/55, भरणी नक्षत्रे दिन 8/42, व्यतिपात योगे दिन 9/55, कौलव करणे सू.उ. 6/31, सू.अ. 5/29, चन्द्रचार मेष दिन 2/17 से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 06 नवम्बर 2025
वर्ष क प्रारंभ में नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, उतावलेपन में लिये गये निर्णय हानिकारक रहेंगे, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, मित्र के सहयोग से उदासीनता दूर होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ का योग है, व्यवसाय में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों की सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उतावलेपन पर लिया गया निर्णय हानिकारक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये व्यक्तित्व में विकास होगा, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें.

————————————————–

आज का भविष्य- गुरूवार 06 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख मिलनसार, होगा, खेलों के प्रति विशेष ध्यान देगा, स्वास्थ्य साधारण अच्छा रहेगा, बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य कष्ट होगा, बाद में अच्छा रहेगा,विद्या में रूचि रहेगी, अपने संबंधों को मधुर रखेगा, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति करेगा.

————————————————–

मेष- कानूनी मामले आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं, शासकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, योजनाओं का विकास होगा, स्त्री जाति का सहयोग मिलेगा.

वृषभ- कर्जदारी से छुटकारा मिलेगा, जीवनसाथी की सलाह से हिम्मत बढेगी, दूर की यात्रा सावधानी से करें, उलझनों से छुटकारा मिलेगा.

मिथुन- नजदीकी कार्यो के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है, आप जोखिम उइाने के लिये तैयार रहेंगे, मान सम्मान, प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा.

कर्क- आप जो चाहते हैं, वैसा हो पाना मुश्किल है, विरोधी प्रबल होंगे, पारिवारिक वातावरण आनन्दमय बना रहेगा, रोगी के स्वास्थ्य में सुधार होगा.

सिंह- कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, वैभव के सामान पर धन खर्च होगा, जोखिम के कार्यो में सतर्कता बांछनीय, लाभ अच्छा होगा.

कन्या- मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा, पारिवारिक निकटता बढेगी, सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी, आकस्मिक दूर की यात्रा हो सकती है.

तुला- टालमटोल के चलते कामकाज में परेशानी होगी, बुजुर्गो का दिशा निर्देश लाभकारी रहेगा, कीर्ति बढेगी, अचानक बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है.

वृश्चिक- मांगलिक खर्च होगा, कार्यक्षेत्र में आपसी तनाव व मनमुटाव से मानसिक परेशानी हो सकती है, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय सफल होगा.

धनु- निजी कार्यो को टालने से समस्या बढेगी, मामूली बात पर आपसी कहासुनी बढ़ सकती है, शांति से काम निकालना लाभदायक रहेगा, लाभ कम होगा.

मकर- किसी कामना की पूर्ति होगी, यात्रा में लाभ होगा, किया गया प्रयास सफल होगा, आर्थिक कार्यो में यश प्राप्त होगा, साहस रखें.

कुम्भ- कैरियर में सफला के लिये थोड़ा इन्तजार करें, कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाना पड़ेगी, महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, दूर की यात्रा होगी.

मीन- घरेलू आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे, बिखरे कार्य समेटने में परिवार का सहयोग रहेगा, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी.

————————————————–

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से समस्त प्रकार के अनाजों, जौ, ज्वार, मक्का, बाजरा आदि के भावों में जोरदार तेजी हेागी, तिल, सरसों, के भाव में समानता रहेगी. भाग्यांक 1476 है.

————————————————–

Next Post

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले

Thu Nov 6 , 2025
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुई मेमू पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर एक बार फिर भारतीय रेलवे प्रणाली की कमजोरियों को उजागर करती है. इस भीषण दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर ने […]

You May Like