इजरायली नौसेना ने फ़्लोटिला मिशन को किया विफल, 150 लोग हिरासत में

तेल अवीव, 08 अक्टूबर (वार्ता) इज़रायली नौसेना ने बुधवार तड़के एक नये फ़्लोटिला मिशन को विफल करते हुये इसमें शामिल लगभग 150 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार हिरासत में लिये गये लोग फ़िलिस्तीनियों के लिए प्रतीकात्मक समर्थन के तौर पर में हमास शासित गाजा पट्टी पर समुद्री मार्ग से घुसने की कोशिश कर रहे थे। हिरासत में लिये गये लोगों को पूछताछ और निर्वासन के लिए इज़रायली तटों पर ले जाया गया। इजरायली नौसेना ने इससे एक हफ्ते पहले 42-जहाजों वाले ग्लोबल सुमुद फ़्लोटिला को रोका था। रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की नाकाबंदी को चुनौती देने वाले अब तक के सबसे बड़े काफिले और उस बेड़े में भाग लेने वाले 479 कार्यकर्ताओं में से अधिकांश को निर्वासित कर दिया है, जिनमें स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग और दक्षिण अफ़्रीकी राजनेता मंडला मंडेला शामिल थे।

इज़रायल के विदेश मंत्रालय ने बुधवार सुबह आईडीएफ की समुद्री नाकाबंदी तोड़ने के प्रयास के लिए फ्लोटिला मिशन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि नौसेना इस “निरर्थक” लक्ष्य को प्राप्त करने से उन्हें रोकने में सक्षम थी। इसे राेकने के बाद जहाजों और यात्रियों को निर्वासन के लिए अशदोद बंदरगाह ले जाया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने और युद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने का एक और निरर्थक प्रयास विफल रहा। जहाजों और यात्रियों को एक इज़रायली बंदरगाह पर स्थानांतरित कर दिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं। यात्रियों को शीघ्र ही निर्वासित किए जाने की उम्मीद है।”

 

 

Next Post

महिला चिकित्सक की लापरवाही, रेप पीड़िता को मेडिकल के लिए 6 घंटे कराया इंतजार

Wed Oct 8 , 2025
सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र से दुराचार पीड़िता महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर लाया गया, लेकिन यहां उसे करीब छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी लगातार महिला चिकित्सक के पास भागदौड़ करती रहीं, किंतु परीक्षण नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, जियावन […]

You May Like