स्पेन, नीदरलैंड ने जीता फीबा ​​3गुणा3 विश्वकप का खिताब

स्पेन, नीदरलैंड ने जीता फीबा ​​3गुणा3 विश्वकप का खिताब

उलानबातोर, 30 जून (वार्ता) स्पेन और नीदरलैंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ​​3 गुणा 3 बॉस्केटबॉल विश्वकप (फीबा) 2025 में पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते हैं।

मंगोलिया की 3 गुणा 3 बास्केटबॉल एसोसिएशन के अनुसार रविवार को खेले गये पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्पेन की टीम ने स्विट्जरलैंड को 21-17 से हराया। वहीं महिला वर्ग में नीदरलैंड ने मेजबान मंगोलिया को 15-9 से शिकस्त दी।

पुरुषों के कांस्य पदक मुकाबले में सार्बिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 21-16 से हराया। महिला वर्ग में कनाडा ने पोलैंड को 21-9 से हराकर कांस्य पदक जीता।

गत 23 से 29 जून को चले इस बास्केटबॉल टूर्नामेंट के नौवें संस्करण में विभिन्न देशों और क्षेत्रों की 20 पुरुष और 20 महिला टीमों ने हिस्सा लिया।

Next Post

आयुष शेट्टी ने जीता यूएस ओपन का खिताब

Mon Jun 30 , 2025
आयोवा 30 जून (वार्ता) भारत के आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कनाडा के ब्रायन यांग को पुरुष एकल में हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम कर लिया। काउंसिल ब्लफ्स में रविवार को खेले गये मुकाबले में विश्व के 34वें नंबर के खिलाड़ी […]

You May Like