बोरिंग का प्लग निकालते समय करंट की चपेट में आया रिक्शा चालक, मौत

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक बोरिंग का प्लग निकालते समय करंट लगने से 25 वर्षीय रिक्शा चालक की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.मृतक वसीम पिता अब्दुल अजीज उम्र 25 साल निवासी आजाद नगर था. वह रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था.

घटना के समय वह क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक बोरिंग का बिजली प्लग निकाल रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने परिजनों की मदद से वसीम को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पीपल्याहाना ब्रिज के पास बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दोस्त घायल

Thu Jul 30 , 2026
इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र के पीपल्याहाना ब्रिज के पास तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.शांति नगर मूसाखेड़ी में रहने […]

You May Like