खेडा में विकसित किए जा रहे तालाब का MLA शर्मा ने किया निरीक्षण

इटारसी: मप्र विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष व नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने दोपहर में खेडा वार्ड क्रमांक 9 में विकसित व सौंदर्यीकरण किए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष डॉ नीरज जैन, वार्ड के पूर्व पार्षद राजकुमार यादव, वार्ड 06 के पार्षद जिमी कैथवास, वार्ड 19 के पार्षद राहुल प्रधान, भाजपा मंडल उपाध्‍यक्ष वीरेंद्र यादव, युवा मोर्चा से अंशु यादव, नगरपालिका के उपयंत्री प्रोजेक्‍ट इंचार्ज मंयक अरोरा, कांटेक्‍टर सचिन मालवीय सहित अन्‍य मौजूद थे।
डेढ करोड रुपये से विकसित हो रहा तालाब
खेडा पर अमृत 2.0 योजना से 1.5 करोड रुपये से विकसित किया जा रहा है। तालाब औद्योगिक क्षेत्र के पास में है। यहां पुराने तालाब को खोदकर इसका गहरीकरण किया जा रहा है। साथ ही चारों और पाथवे बनेगा और बेंच लगेंगी। आकर्षक स्‍ट्रीट लाइट भी होंगी। इसे पिकनिक स्‍पॉट के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
केंटिन भी बनाएं-
निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने विधायक डॉ सीतासरन शर्मा को तालाब विकास की थ्री डी डिजाइन बताई। इसमें विधायक डॉ शर्मा ने नपाध्‍यक्ष से पूछा सब कुछ अच्‍छा है लेकिन इसमें केंटिन नहीं नजर आ रही है। विधायक ने कहा कि केटिंन भी इसमें शामिल करें।

Next Post

बैतूल के गोधना पहुंचे भारतीय पुरातत्व विशेषज्ञ

Sat Jun 7 , 2025
बैतूल: चिचोली तहसील के गांव गोधना स्थित ऐतिहासिक मां चंडी दरबार और आसपास के किलों को लेकर क्षेत्रीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग को बल मिला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की टीम यहां पहुंची और मां चंडी दरबार, राजा इल के किले, देवल व दुधियागढ़ किले का विस्तारपूर्वक […]

You May Like

मनोरंजन