पीपल्याहाना ब्रिज के पास बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दोस्त घायल

इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र के पीपल्याहाना ब्रिज के पास तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.शांति नगर मूसाखेड़ी में रहने वाले 24 वर्षीय राजा पिता भरत अपने दोस्त अमन के साथ बाइक से गया था. दोनों शराब लेकर वापस लौट रहे थे.

तभी पीपल्याहाना ब्रिज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बेकाबू कार टीन की टापरी में घुसी, दंपती घायल; चालक पर केस दर्ज

Thu Jul 30 , 2026
इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी टीन की टापरी में घुस गई. हादसे में टापरी में मौजूद पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.यह हादसा एमआर 3 पर […]

You May Like