मीरा एंड्रीवा को हराकर सबालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में

मेलबर्न 19 जनवरी (वार्ता) बेलारुस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने रविवार को रूस की मीरा एंड्रीवा को हराकर लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली हैं।

आज यहां रॉड लेवर एरिना में खेले गये मुकाबले में सबालेंका ने रूस की मीरा एंड्रीवा को 6-1, 6-2 से हराया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में यह उनकी लगातार 18वीं जीत है। मैच के दौरान सबालेंका ने 15 विनर्स लगाए और तीन ऐस लगाये।

मैच के बाद सबालेंका ने कहा, “मैं आज के खेल के स्तर से बहुत खुश हूं और मुझे लगता है कि परिस्थितियां मेरी सहायक होगी और ऐसा प्रतियोगिता के आखिर तक रहेगा।”

Next Post

यादव ने भोपाल में सुना मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Sun Jan 19 , 2025
भोपाल, 19 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को श्रवण किया। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि आज भोपाल की उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 41 वाजपेयी नगर स्थित योग केन्द्र […]

You May Like

Play sound