खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख

नयी दिल्ली 29 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 24 रिंगिट बढ़कर 4533 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.29 सेंट की गिरावट लेकर 44.84 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों का रुझान मिश्रित रहा। सरसों तेल 1099 रुपये प्रति क्विंटल उबल गया जबकि मूंगफली तेल 256 रुपये, सोया रिफाइंड 1465 रुपये और पाम ऑयल 1319 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया। वहीं सूरजमुखी तेल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

 

Next Post

बचत जमा पर ब्याज बढ़ाकर 6 प्रतिशत वार्षिक किया जाये : एआईबीईए

Wed Jan 29 , 2025
हैदराबाद, 29 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय बजट 2025-26 के दौरान सरकार के विचारार्थ सुझाव प्रस्तुत करते हुए अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह किया कि बचत बैंक जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 6 प्रतिशत वार्षिक किया जाए तथा वरिष्ठ नागरिकों की बचत […]

You May Like