भोपाल, 6 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) महिला विश्व कप-2025 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर खिलाड़ियों और प्रशंसकों को बधाई दी है। यह पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत का सिलसिला ऐसे ही जारी रहे। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में भारत ने आईसीसी एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भी पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
Next Post
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की महिला टीम 231 के स्कोर पर रोका
Mon Oct 6 , 2025
इंदौर 06 अक्टूबर (वार्ता) एन म्लाबा (चार विकेट) की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को महिला एकदिवसीय विश्वकप के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 47.5 ओवर में 231 रन के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां टॉस जीतकर […]

You May Like
-
4 hours ago
3 तस्कर गिरफ्तार, 140 लीटर शराब जब्त
-
10 months ago
अगस्त में सुस्त रही वाहनों की खुदरा बिक्री
