फिलिस्तीन समर्थक पोस्टर लगे, हिंदूवादी संगठनों के आक्रोश के बाद पुलिस ने हटवाए

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत मिलौनीगंज में बिजली के खंभों पर फिलिस्तीन के समर्थन में लिखे पोस्टर लगा दिए गए। मामले की जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठनों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने विवादित पोस्टरों को उतरवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मिलौनीगंज मुख्य मार्ग में स्थित विद्युत खंभों पर फिलिस्तीन के समर्थन में छपे हुए पोस्टर लगा दिए थे। इन पोस्टरों में फिलिस्तीन के पक्ष में संदेश लिखे थे फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की अपील की गई थी। इन विवादित पोस्टरों के सार्वजनिक होने के बाद हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में खंभों पर टंगे पोस्टरों को निकाल दिया।

Next Post

रीवा मे गांधी मेमोरियल अस्पताल मे डिलिवरी के दौरान महिला की मौत

Thu Aug 27 , 2026
रीवा, रीवा में पहली डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने गांधी मेमोरियल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को दोपहर परिजन अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।महिला की मौत होने […]

You May Like

Play sound